KKR vs RR: रिंकू और वरुण ने दिलाई कोलकाता को पहली जीत, राजस्थान की लगातार दूसरी हार

KKR vs RR: रिंकू और वरुण ने दिलाई कोलकाता को पहली जीत, राजस्थान की लगातार दूसरी हार

कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरकार आईपीएल 2026 सीजन में पहली जीत नसीब हो गई. वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी और फिर रिंकू सिंह की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर कोलकाता ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया. इस तरह अजिंक्य रहाणे की टीम ने 7 मैच में 5 हार के बाद अपनी जीत का खाता खोला.

राजस्थान रॉयल्स के लिए एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने दमदार शुरुआत की और 81 रन की बेहतरीन साझेदारी की. हालांकि, इस बार ये साझेदारी बाकी मुकाबलों जैसी विस्फोटक नहीं थी और इसकी एक वजह वैभव की संभली हुई बल्लेबाजी भी थी, जिन्होंने 28 गेंदों में 46 रन बनाए. मगर वरुण चक्रवर्ती ने वैभव को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा और इसके बाद कोलकाता की वापसी कराई.

खराब फॉर्म के कारण टीम से ड्रॉप होने वाले स्पिनर वरुण ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर राजस्थान के शीर्ष-4 में से 3 विकेट हासिल किए. वहीं कार्तिक त्यागी और सुनील नरेन ने भी बेहद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए राजस्थान को सिर्फ 155 रन पर रोकने में बड़ी भूमिका निभाई. राजस्थान के लिए वैभव (46) और यशस्वी (39) के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया.

(खबर अपडेट हो रही है)

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com