Instagram Reels से कमाई कैसे शुरू होती है? जानिए 10 हजार व्यूज पर क्या वाकई पैसे मिलते हैं

Instagram Reels: आज के डिजिटल युग में Instagram न सिर्फ फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म बन गया है, बल्कि यह लाखों लोगों के लिए कमाई का भी जरिया बन चुका है.

Instagram Reels/Instagram Reels आज के दौर में क्रिएटर्स के लिए न सिर्फ फेम, बल्कि इनकम का भी एक बड़ा जरिया बन चुकी हैं। लेकिन बहुत से नए यूज़र्स के मन में यह सवाल अक्सर उठता है कि क्या 10 हजार व्यूज़ होने पर भी इंस्टाग्राम पैसे देता है?

इसका जवाब जानना जरूरी है क्योंकि सिर्फ व्यूज़ से ज्यादा जरूरी है यह समझना कि इंस्टाग्राम से असली कमाई कब और कैसे शुरू होती है।

अगर आपके किसी Instagram Reel पर 10 हजार व्यूज़ आ जाते हैं तो यह जरूर एक अच्छा संकेत है, लेकिन इससे सीधे तौर पर पैसे नहीं मिलते। Instagram किसी क्रिएटर को केवल व्यूज़ के आधार पर पेमेंट नहीं करता, जब तक कि वह Monetization Program या Instagram Bonus Program का हिस्सा न हो।

इंस्टाग्राम की नजर में आप तभी एक योग्य क्रिएटर माने जाते हैं जब आपके पास अच्छी संख्या में फॉलोअर्स हों, आपकी रील्स पर अच्छा एंगेजमेंट आ रहा हो और आपका कंटेंट लगातार पॉपुलर हो रहा हो।

Instagram पर कमाई की असली शुरुआत तब होती है जब आपके पास 10,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हों और ब्रांड्स आपकी प्रोफाइल में दिलचस्पी लेने लगें।

Sponsorships और ब्रांड प्रमोशन से आप एक Reel के लिए ₹500 से ₹50,000 तक की डील पा सकते हैं, वो भी आपकी reach और influence के आधार पर। इसके अलावा Instagram Bonus Program, जिसे Reels Play Program भी कहा जाता है, कुछ चुनिंदा क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध है। इसमें Reels पर मिलने वाले व्यूज़ के हिसाब से बोनस मिलता है, लेकिन इसके लिए लाखों व्यूज़ और एक्टिव फॉलोअर्स होना जरूरी है।

अगर आपने 10 हजार व्यूज़ हासिल कर लिए हैं तो यह संकेत है कि आप सही दिशा में हैं। यह इंस्टाग्राम को यह दिखाता है कि आप एक एक्टिव और ग्रो कर रहे क्रिएटर हैं। लगातार क्वालिटी कंटेंट बनाते रहें, एंगेजमेंट बढ़ाएं, और अपने फॉलोअर्स के साथ जुड़ाव बनाकर रखें। यही सारी चीजें मिलकर आपको इंस्टाग्राम से कमाई की ओर ले जाती हैं।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close