जानिए: क्या दिल्ली में गाड़ी चलाने पर लगेगा टैक्स? सरकार के नए प्लान पर चर्चा

राजधानी दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती बेशुमार गाड़ियों और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए अब इस पर लगाम कसने की तैयारी की जा रही है. बिगड़ती हवा को दुरुस्त करने के लिए सड़कों को मुफ्त की पब्लिक प्रॉपर्टी की जगह चार्जेबल संसाधन के रूप में बनाए जाने की तैयारी चल रही है, ताकि गाड़ियां कम से कम निकलें और यहां की फिजा साफ-सुथरी रहे.
दिल्ली में संभवतः ऐसे ही एक प्लान की शुरुआत हो सकती है. कल गुरुवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री से एक एक्सपर्ट पैनल ने मुलाकात की. उसकी ओर से कई सुझाव दिए गए, देश के शीर्ष थिंक टैंक से चुने गए इस पैनल ने एक सुझाव यह भी दिया कि दिल्ली में प्रदूषण और गाड़ियों की बढ़ती भीड़, दोनों को एक साथ कम करने के लिए ‘कंजेशन प्राइसिंग’ (भीड़ के समय सड़कों पर फीस लगाना) व्यवस्था लागू की जाए.











