Korba : कटघोरा कृषि मंडी के अफसर पर शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, शादी करने से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा : जिले के कटघोरा क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी राहुल साहू जब कटघोरा में पदस्थ था, उसी दौरान उसने महिला को शादी का प्रलोभन दिया.महिला का आरोप है कि बीते एक वर्ष से आरोपी उसके साथ दैहिक शोषण कर रहा था.बताया जा रहा है कि इसी माह दोनों की शादी भी तय थी, लेकिन अचानक आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया.

शादी से इंकार के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए कटघोरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया.

इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल साहू को घरघोड़ा (जिला रायगढ़) स्थित उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है.

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com