लखीमपुर खीरी: चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद माने परिजन, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

लखीमपुर खीरी: फरधान थाना क्षेत्र गांव खेतौसा में मीर कुमार के हत्यारोपियों की पुलिस 24 घंटे गिरफ्तारी नहीं कर सकी. नाराज परिजनों ने रविवार को अंतिम संस्कार करने मना कर दिया था. सोमवार को दोपहर बाद चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद परिजन माने और पुलिस की सुरक्षा में शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया गया.
शनिवार रात को खेतौसा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर में खूनी संघर्ष हो गया था. जिसमें एक पक्ष ने बांके से वार कर 20 वर्षीय मीर कुमार पुत्र राजाराम को घायल कर दिया. उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे. मौके पर घायल मीर कुमार लगभग दो घंटे पड़ा रहा था. सूचना पर डायल 112 और फरधान थाना प्रभारी दिलीप चौबे मौके पहुंचे उसके बाद घायल अवस्था में मीर कुमार को ओयल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
जहां दो घंटे इलाज के बाद मीर कुमार 20 वर्ष की मौत हो गईं. पुलिस ने रविवार की सुबह पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के भेजा दिया था. पुलिस ने मृतक की शांति देवी की तहरीर पर चार सगे भाइयों कमलेश कुमार, रामू, चेतराम और जोगेंद्र पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी कमलेश को हिरासत में ले लिया था. मारपीट में कमलेश कुमार को भी चोट लगी थी. इसलिए पुलिस कस्टडी में कमलेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.
आरोपियों की गिरफ्तारी और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े रहे परिजन
रविवार दोपहर बाद मीर कुमार का शव घर आने पर परिजनों ने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी और घर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था. पुलिस रविवार देर शाम तक मनाती रही लेकिन अंतिम संस्कार नहीं किया. सोमवार को पुलिस फिर दोपहर तक मृतक के परिजनों को मनाती रही. मौके पर सीओ सिटी विवेक तिवारी भी पहुंचे और परिजनों सही कार्यवाही का आश्वासन दिया. लेकिन परिजन अपने बात पर अड़े रहे.
सोमवार दोपहर बाद चार तक पुलिस ने अन्य आरोपी अन्य तीन आरोपी चेतराम, रामू और जोगेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया. परिजनों को बताया तब परिजन माने. चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने राजी हुए. देर शाम पांच बजे अंतिम संस्कार कर दिया. प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे ने बताया चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्यवाही की जा रही है.











