लखीमपुर खीरी: फरधान पुलिस ने तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, एक अभी भी फरार

लखीमपुर खीरी: फरधान थाना क्षेत्र के गांव खेतौसा में शनिवार की रात को मीर कुमार की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चौथे दिन तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है. जबकि पुलिस ने सोमवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया था. जिसके बाद ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया था.

बता दे कि थाना क्षेत्र के गांव खेतौसा में 21 फरवरी दिन शनिवार की रात को मीर कुमार पुत्र राजाराम का घर के सामने रहने वाले कमलेश कुमार, जोगिंद्र कुमार, चेतराम और रामू पुत्रगण मैकू लाल से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया. देखते देखते दोनों पक्ष में खूनी संघर्ष हो गया. कमलेश ने अपने भाइयों के साथ बांका लेकर मीर कुमार पर हमलावर हो गए. मारपीट में घायल मीर कुमार की इलाज के दौरान शनिवार की रात में ही मौत हो गई थी.

पुलिस ने मृतक की मां शांति देवी की तहरीर पर चारों भाइयों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं किए थे. पोस्टमार्टम के बाद रविवार की सुबह घर में शव पहुंचने पर मृतक भाई नीरज, सूरज समेत परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया. सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलने की मांग पर अड़े रहे.

सोमवार को पूरे दिन मनाने और चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देने पर परिजनों ने दूसरे दिन अंतिम संस्कार किया था. पुलिस कार्यवाही करते हुए बुधवार को जोगेंद्र कुमार, चेतराम और कमलेश कुमार पुत्रगण मैकूलाल निवासी खेतौसा को जेल भेज दिया है. प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे ने बताया तीनो आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com