लखीमपुर खीरी : लोहे की रॉड, सरिया और टूटे हुए ताले चोरों का तांडव, अलमारी खाली देख निकल गई घर वालों की चीख

लखीमपुर खीरी : चोरों ने मंगलवार रात बंद मकान को निशाना बनाया.छत पर जाल उठाकर घर में घुसे चोरों ने जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. बुधवार को सुबह जब परिवार के लोग लौटेलखीमपुर शहर के मोहल्ला ईदगाह में मंगलवार रात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के समय घर के सभी सदस्य पास स्थित दूसरे मकान में गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोर अंदर घुस गए.
मोहल्ला निवासी शुभम सिंह पुत्र संजय सिंह ने बताया कि उनके घर से सटे प्रतीक श्रीवास्तव का नया मकान निर्माणाधीन है.निर्माणाधीन मकान से सटे उनके घर में प्रतीक का भी कुछ सामान रखा हुआ था। इसी बीच रात में अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए और वारदात को अंजाम दिया.
पीड़ित के मुताबिक चोर सेफ अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी सोने की चेन, झुमके, नाक की बाली, पायल समेत अन्य जेवर और करीब तीन लाख रुपये की नकदी चुरा ले गए. चोरी गए जेवरों की कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है.
छत का जाल उठाकर आंगन में उतरे चोर
बुधवार को सुबह परिजन घर लौटे तो सामान बिखरा मिला.मौके पर लोहे की रॉड और सरिया पड़ी मिली, जिनसे दरवाजे, लॉक और लॉकर तोड़े गए थे। छत का जाल भी खुला मिला, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि चोर उसी रास्ते घर में दाखिल हुए.
सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी, एएसपी पवन गौतम, कोतवाल राजेश सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए.पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.











