लखीमपुर खीरी: महिला का मुंह दबाकर घर से खींच ले गए आरोपी, खेत में मिला शव; परिजन बोले- पुलिस ने बरती लापरवाही

लखीमपुर खीरी: थाना फरधान के एक गांव निवासी महिला को गांव के ही कुछ लोग घर से जबरन मुंह दबाकर ले गए. घटना 23 फरवरी की रात की बताई जा रही है. परिजन महिला की तलाश कर रहे थे, इसी दौरान उसका शव शनिवार को गन्ने के खेत से बरामद हुआ. परिजनों का आरोप है कि फरधान पुलिस से कई बार शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामले को दबाए रखा. मृतका के बेटे ने मां को खींच ले जाने की पुष्टि भी की.

गांव निवासी महिला का शव शनिवार सुबह करीब दस बजे गेहूं के खेत देख हड़कंप मच गया. ग्रामीणों के अनुसार, शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ. शव देखकर परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या आरोप लगाया है. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मृतका के पुत्र ने बताया चचेरे भाई की शादी 25 फरवरी को थी. इसके लिए उसकी मां 23 फरवरी की रात को पवन के यहां गाने बजाने गई थी.

वहां से वह रात दस बजे घर के लिए निकली. आरोप है कि देर रात गांव के ही चार लोग आए और जबरन उसकी मां का मुंह दबाकर उसे अपने साथ ले गए. इसके बाद से वह लापता हो गईं. पुत्र ने सभी आरोपियों की पहचान करते हुए पुलिस को सूचना दी थी लेकिन पुलिस इस मामले में लापरवाही बरतती रही. शनिवार की सुबह महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ.

अगर पुलिस गंभीर होती तो बच जाती महिला की जान

पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद मृतक के पुत्र ने बताया कि फरधान पुलिस को सूचना देने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी से भी मिलकर कार्रवाई करने और सकुशल मां की बरामदगी की गुहार लगाई. एसपी ने एसओ को निर्देश जारी करते हुए मामले को गंभीरता से लेने की बात कही थी लेकिन इसके बाद भी एसओ ने इस काम में लापरवाही बरती. पुलिस महज गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले को ठंडेबस्ते में डाल दिया.

गांव के सगे चार भाइयों पर हत्या का आरोप

मृतका के भतीजे ने बताया कि उसकी गांव के ही राजेश कुमार, सूरज कुमार, शिवरतन और दुर्वेश से पुरानी रंजिश है. लड़की को भगा ले जाने के आरोप में उसके चचेरे भाई सचिन और दीप सिंह के पिता सरोज कुमार जेल में है, जिसको लेकर रंजिश चल रही थी. आरोप है कि उसी रंजिश में उसकी चाची की हत्या कर दी गई है.

सीओ सिटी विवेक तिवारी ने बताया कि सुमेरा देवी की गुमशुदगी 26 फरवरी को दर्ज की गई थी. इसका शनिवार की सुबह शव गेहूं के खेत में मिला है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com