लो भइया, अब वैभव सूर्यवंशी बनाएंगे ये ऑल टाइम रिकॉर्ड, IPL 2026 में ऐसा होने का बड़ा दावा

लो भइया, अब वैभव सूर्यवंशी बनाएंगे ये ऑल टाइम रिकॉर्ड, IPL 2026 में ऐसा होने का बड़ा दावा

IPL Biggest Record: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ऑल टाइम रिकॉर्ड सेट करेंगे. ये दावा हम नहीं बल्कि उनके कोच ने किया है. अब सवाल है कि वो ऑल टाइम रिकॉर्ड क्या होगा? TV9 से बातचीत में वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने उस बारे में भी बताया. लेकिन, उससे पहले हम 15 साल के युवा बल्लेबाज की NAMAN अवॉर्ड्स के दौरान कही बातों की ओर ध्यान दिलाना चाहेंगे. वैभव सूर्यवंशी से वहां IPL 2026 के लक्ष्य को लेकर सवाल हुआ था? उनसे पूछा गया था कि क्या वो क्रिस गेल के 175 रन का रिकॉर्ड तोड़ने के बारे में सोच रहे हैं? वैभव सूर्यवंशी ने तब जवाब में कहा था कि क्रिस गेल वाले रिकॉर्ड का तो पता नहीं लेकिन इस बार भी कुछ बड़ा करने का इरादा है.

IPL 2026 में वैभव ऑल टाइम रिकॉर्ड को करेगा सेट- कोच

वैभव सूर्यवंशी ने भले ही नहीं बताया था कि IPL 2026 को लेकर उनका लक्ष्य क्या है? लेकिन अब उनके कोच मनीष ओझा ने TV9 से बातचीत में अपने शिष्य के इरादों का खुलासा किया है. उन्होंने वैभव के हवाले से तो ये नहीं कहा लेकिन IPL 2026 में जितना अब तक अपने चेले को खेलते देखा और जिस तरह से खेलते देखा है, उसके बाद उन्होंने ये जरूर कहा कि इस बार वो ऑल टाइम रिकॉर्ड बनाने जा रहा है.

200 रन की पारी खेलकर सेट करेंगे सबसे बड़ा रिकॉर्ड- कोच

मनीष ओझा के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी का सेट किया वो ऑल टाइम रिकॉर्ड क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने वाला नहीं होगा. बल्कि दोहरे शतक का होगा. कोच के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी इस बार जिस तरह से खेलते दिख रहे हैं किसी ना किसी इनिंग में वो 200 रन की पारी जरूर खेलेंगे और ऑल टाइम रिकॉर्ड सेट करेंगे.

क्रिस गेल की सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड 13 साल से बरकरार

IPL इतिहास में आज तक सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम ही है. उन्होंने IPL 2013 में RCB की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रन बनाए थे. गेल का बनाया वही रिकॉर्ड पिछले 13 साल से बरकरार है. क्रिकेट के गलियारों में गेल के उस रिकॉर्ड को इस बार तोड़ने की वैभव सूर्यवंशी से उम्मीद की जा रही है. लेकिन, कोच मनीष ओझा को लगता है कि वैभव 175 रन पर ही नहीं रुकेंगे. वो IPL 2026 में डबल सेंचुरी लगाकर एक अलग ही रिकॉर्डतोड़ स्क्रिप्ट लिख सकते हैं.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com