LSG vs KKR: शमी ने आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का, सुपर ओवर में पहुंचा मैच

LSG vs KKR: शमी ने आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का, सुपर ओवर में पहुंचा मैच

IPL 2026, LSG vs KKR: आईपीएल 2026 के 38वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीमों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिल रही है. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा ये मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंच गया है.

रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. लेकिन कोलकाता की शुरुआत काफी खराब रही और पावरप्ले में ही टीम 3 विकेट गंवा दिए. लखनऊ की ओर से मोहसिन खान ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट झटके. उन्होंने टिम साइफर्ट, अजिंक्य रहाणे, रोवमन पॉवेल, कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय को आउट कर KKR को बुरी तरह झकझोर दिया.

लेकिन यहां रिंकू सिंह ने कमाल की बल्लेबाजी की, उन्होंने 51 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. रिंकू ने आठवें विकेट के लिए सुनील नरेन के साथ 27 गेंदों में 50 रनों की अहम साझेदारी की. उनकी इस पारी की बदौलत KKR ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. यह रिंकू सिंह की आईपीएल में अब तक की सबसे बड़ी पारी भी रही.

खबर अपडेट हो रही है…

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com