बलरामपुर: कश्यप इलेक्ट्रॉनिक एंड फ़र्नीचर में लकी ड्रॉ का आयोजन, विजेताओं ने जीते आकर्षक इनाम

बलरामपुर: दिवाली के शुभ अवसर पर कश्यप इलेक्ट्रॉनिक एंड फ़र्नीचर,वाड्रफनगर में आज भव्य “दिवाली लकी ड्रॉ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे माहौल में उमंग और उल्लास छलकता नज़र आया. कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखा गया.
वहीं लकी ड्रॉ के परिणामों को लेकर सबकी धड़कनें तेज़ हो गईं. रोमांचक पल में जब विजेताओं की घोषणा की गई, तो विजेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. मुख्य पुरस्कार इस प्रकार रहे- प्रथम पुरस्कार दीवान सेट, द्वितीय पुरस्कार वॉशिंग मशीन, तृतीय पुरस्कार LED टीवी, चतुर्थ पुरस्कार गीजर, पंचम पुरस्कार राइस कुकर एवं अनेक आकर्षक उपहार विजेताओं को कश्यप इलेक्ट्रॉनिक एंड फ़र्नीचर की ओर से हार्दिक बधाई दी गई.

आयोजक समिति ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों का आश्वासन दिया. इस दौरान भाजपा मंडल के वरिष्ठ नेता गौरी प्रसाद कुशवाहा पुरंजय मिश्रा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार द्विवेदी, रामदेव जगते, अमित यादव, रघुराज शरण सिंह, रवि प्रताप सिंह, कश्यप इलेक्ट्रॉनिक के संचालक रविंद्र कश्यप एवं राहुल कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्राहक व अन्य गणमान्य लोगो की मौजूदगी में लकी ड्रा कार्यक्रम को संपन्न कराया गया.











