मध्य प्रदेश: फेरीवाले बनकर आए बदमाशों ने महिला से की लूट; सोने की लॉकेट झपटकर फरार

रीवा: जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसिहाई में आज शुक्रवार की दोपहर 1 बजे दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. चादर बेचने के बहाने आए दो बाइक सवार युवकों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की लॉकेट लूट ली और मौके से फरार हो गए. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कसिहाई निवासी रामकली साकेत अपने घर पर मौजूद थीं, तभी दोपहर के समय मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे. आरोपियों के पास चादरों के गट्ठर थे और वे खुद को सेल्समैन बता रहे थे. महिला ने बताया कि युवकों ने उन्हें चादर खरीदने के लिए काफी जोर दिया। जब महिला ने पैसे न होने की बात कहकर मना किया, तो आरोपी “सस्ते दाम” का लालच देकर उन्हें बातों में उलझाने लगे.

बातों ही बातों में मौका पाकर एक युवक ने महिला के गले पर झपट्टा मारा और सोने की लॉकेट तोड़ ली. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी अपनी बाइक पर सवार होकर तेजी से सिमरिया की ओर भाग निकले। महिला के शोर मचाने तक आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com