Maharashtra Election Results 2026 Live: बीएमसी चुनाव में पहली बार BJP+ को बहुमत , ठाकरे ब्रदर्स का ‘मराठी मानुष’ वाला दांव फेल

मुंबई। महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में वोटों की गिनती जारी है। इसमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर देश भर की नजर हैं। 2017 के बाद पहली बार चुनाव कराए गए हैं। महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में बीजेपी+ को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं बीएमसी में भी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है।

राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई (BMC), पुणे, ठाणे, नवी मुंबई और पिंपरी-चिंचवड़ जैसे बड़े शहरों की है।

जनता ने विकास के मुद्दे पर वोट किया- एकनाथ शिंदे
बीजेपी गठबंधन की जीत पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबईकरों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कि डेवलपमेंट के मुद्दे पर लोगों ने वोट किया। लोगों ने अन्य मुद्दों को नकार दिया।
बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो अपने गठबंधन सहयोगियों को संभाल नहीं पाए, उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन के टूटने के बाद अब तक कोई चुनाव नहीं हुआ है। त्रिवेदी ने दावा किया कि बालासाहेब ठाकरे की विरासत का दावा करने वाली शिवसेना (यूबीटी) को आत्ममंथन करना चाहिए।

दहिसर सीट पर बीजेपी की बंपर जीत
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव के घोषित आधिकारिक परिणामों के अनुसार, दहिसर के वार्ड नंबर 2 से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी घोषालकर ने बंपर जीत दर्ज की है। उन्होंने उद्धव ठाकरे गुट (शिवसेना UBT) की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी धनश्री विलास कोलगे को करारी शिकस्त दी। तेजस्वी को कुल 16,484 वोट मिले, जबकि धनश्री कोलगे को मात्र 5729 वोट मिले। तेजस्वी की जीत का अंतर 10,755 वोटों का रहा।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com