बड़ा हादसा! लुंगी एनगिडी के सिर में लगी गंभीर चोट, एंबुलेंस में गए बाहर


इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला हुआ. पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में एक बड़ी घटना घटी, जिसने पूरे स्टेडियम को सन्न कर दिया. तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर प्रियांश आर्य ने रूम बनाकर शॉट खेला. गेंद हवा में ऊंची उठ गई और मिड-ऑफ से लुंगी एनगिडी पीछे की तरफ दौड़े. उन्होंने हाथ ऊंचे करके कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से छूट गई. इस दौरान एनगिडी ने गेंद को गलत तरीके से जज किया और गिरते हुए अपने सिर के पिछले हिस्से से जमीन पर जोरदार टकराव हो गया.
खबर अपडेट हो रही है…









