सीधी: रामपुर नैकिन में अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 220 प्रकरण दर्ज

सीधी: कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन एवं संतोष सिंह कुशवाहा, जिला आबकारी अधिकारी सीधी के मार्गदर्शन में जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र में अवैध मदिरा विनिर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया.

आबकारी उपनिरीक्षक अंजली मिश्रा एवं मणिराज मिश्रा ने मुखबिरों से प्राप्त सूचना तथा सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से मिली शिकायतों के आधार पर वर्ष 2025-26 के दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई की. अभियान के अंतर्गत कुल 220 न्यायालयीन प्रकरण कायम किए गए.

कार्रवाई के दौरान लगभग 2880 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 265 बल्क लीटर हाथ भट्ठी मदिरा जप्त की गई. सभी प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत पंजीबद्ध किए गए हैं.

अभियान में आबकारी मुख्य आरक्षक श्याम बहादुर सिंह तथा आबकारी आरक्षक गौरव उपाध्याय, सुधीर सिंह, कमल नारायण मौर्य, राहुल बंसल एवं पुनीत कुशवाहा का विशेष योगदान रहा. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

close