सावन में बनाएं बिना लहसुन-प्याज के चटपटे छोले, पूड़ी-पराठे सबके साथ लगेंगे टेस्टी

सावन का महीना स्टार्ट होने के साथ ही काफी सारे लोग पूरे एक महीना तक लहसुन-प्याज से परहेज करते हैं। ऐसे में हर दिन कुछ टेस्टी और बढ़िया खाना तैयार करना है तो ये चटपटे छोले की रेसिपी जरूर नोट कर लें। भटूरे और कुलचे ही नहीं बल्कि ये छोले पूड़ी-पराठे के साथ भी मजेदार लगते हैं। तो बस जान लें इन छोले को बनाने का तरीका।
बिना लहसुन-प्याज के छोले बनाने की सामग्री
एक कप सफेद चना
दालचीनी एक इंच
2 लौंग
1 बड़ी इलायची
2 टी बैग
पानी
ग्रेवी के लिए
तेल
जीरा
हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट
टमाटर तीन से चार
नमक स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर
धनिया पाउडर
अनारदाना पाउडर
धनिया की पत्तियां
छोले बिना लहसुन-प्याज के बनाने की रेसिपी
-सबसे पहले चने को एक रात पहले ही या सात से आठ घंटा भिगोकर रख दें।
-चने अच्छी तरह से भीग जाएं तो इन्हें उबलने के लिए रख दें।
-उबलने के लिए चने रखने हो तो पानी के साथ एक टी बैग, दालचीनी, लौंग और बड़ी इलायची एक डाल दें। जिससे मसाले की महक और स्वाद चने के अंदर तक आ जाए।
-साथ में बेकिंग सोडा डाल दें। जिससे चना आसानी से पक जाए।
-टी बैग की मदद से चने का रंग काला होने में मदद मिलेगी।
-कुकर की तीन से चार सीटी में चने पक जाएंगे।
-अब पैन में तेल गर्म करें और जीरा चटकाएं।
-साथ ही अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालें। जब ये हल्का भुन जाए तो टमाटर डाल दें।
-इन्हें धीमी आंच पर अच्छी तरह से पककर भुन जाने दें।
-जब टमाटर भुन जाए तो लाल मिर्च और धनिया पाउडर डाल दें।
-दो मिनट धीमी आंच पर भूनने के बाद अनारदाना और नमक डालें।
-पके हुए चने और पानी डालकर दो से तीन मिनट ग्रेवी को गाढ़ा होने तक पकाएं।
-ऊपर से छोले मसाले को डालकर मिक्स करें।
-धनिया की पत्ती डालकर गार्निश करें और परोसें।











