घर पर 10 मिनट में बनाएं चटपटी लहसुन की चटनी, जो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देगी

अगर आप खाने के शौकीन हैं और तीखा व चटपटा खाना पसंद करते हैं, तो घर पर बनी लहसुन की चटनी आपके खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा सकती है।

यह चटनी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है और यह केवल 10 मिनट में तैयार हो जाती है।

सामग्री:

लहसुन: 80 ग्राम

सूखा नारियल: 80 ग्राम

मूंगफली: 30 ग्राम

सूखी लाल मिर्च: 12-14

जीरा: 1 बड़ा चम्मच

सफेद तिल: 2 बड़े चम्मच

नमक: स्वादानुसार

काली मिर्च पाउडर: 1 चम्मच

देगी मिर्च: 1 चम्मच

बनाने की विधि:

भूनना: सबसे पहले एक पैन में मूंगफली, सूखा नारियल, सफेद तिल और जीरा डालकर धीमी आंच पर भून लें।

अब इसी पैन में सूखी लाल मिर्च, लहसुन और नमक डालकर एक से दो मिनट तक और भून लें। ध्यान रखें कि सभी चीजें अच्छे से भुन जाएं।

भुने हुए मिश्रण को पैन से निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद, इस मिश्रण को मिक्सी में डालें। इसमें काली मिर्च पाउडर और देगी मिर्च भी मिला दें। अब इन सभी चीजों को दरदरा पीस लें।

आपकी स्वादिष्ट और तीखी लहसुन की चटनी अब परोसने के लिए तैयार है। इस चटनी को आप वड़ा पाव, डोसा, पराठा, या फिर दाल-चावल के साथ भी खा सकते हैं।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com