हत्या के आरोपियों को सड़क पर बैठाकर डंडे से मारा:दुर्ग पुलिस ने निकाला जुलूस; 24 घंटे में पकड़ाए आरोपी

दुर्ग जिले के शंकर नगर में एक दिन पहले युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पुलिस ने मात्र कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के बाद मोहन नगर पुलिस ने इलाके में अपराधियों का जुलूस निकाला। इस दौरान अपराधियों को लगातार डंडे से पीटते भी रहे। पुलिस ने अपराधियों से नारे लगवाए। अपराधियों ने क्राइम करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है नारे लगाए।

9 नवंबर की रात हुई थी हत्या

थाना मोहन नगर क्षेत्र के अंतर्गत 9 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे शंकर नगर निवासी योगेश विश्वकर्मा पर तीन युवकों तुषार, चंदन और तिलक धारदार हथियार से हमला कर दिया।

गंभीर हालत में योगेश को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने देर रात ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

पत्नी पर कमेंट करने को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार हत्या पुरानी रंजिश की वजह से हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी तुषार की पत्नी के ऊपर योगेश ने कुछ टिप्पणी की थी, जिसकी वजह से पहले से ही आरोपी योगेश से चिढ़ा हुआ था।

इसके बाद 9 नवंबर की रात को बात और समझौता करने की बात को लेकर योगेश को घर से कुछ कदम की दूरी पर ले गए और उस पर अचानक से चाकू से वार कर दिया।

योगेश ने इस दौरान भागने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसे आरोपियों ने पकड़कर मारा। घर के सामने आकर वह नीचे गिर गया। बाद में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इन तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

  1. तुषार नेताम उर्फ चटनी (23 वर्ष), निवासी आमापारा,दुर्ग।
  2. तिलक वैष्णव उर्फ दादू (22 वर्ष), निवासी आमापारा, दुर्ग।
  3. चंदन कुमार साहू (18 वर्ष), निवासी आमापारा, दुर्ग।

पुलिस ने जब्त किया चाकू

पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू को भी जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जेल भेजने से पहले ही पुलिस ने शाम को दुर्ग के शंकर नगर में जहां आरोपियों ने गुंडागर्दी की थी वहां पर इनका जुलूस निकाला। आरोपियों को पूरे शंकर नगर इलाके में घुमाया।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close