MI vs SRH: हार्दिक पंड्या ने बदला 7 साल का इतिहास, बार-बार हार के बाद लिया चौंकाने वाला फैसला


मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 में एक-एक जीत हासिल करना टेढ़ी खीर बन चुका है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन का पहला हिस्सा बेहद खराब गुजरा है और उसने 7 में से 5 मैच गंवा दिए. ऐसे में टीम को जीत के लिए सिर्फ पूरा दम ही नहीं लगाना पड़ रहा है, बल्कि लगातार बदलाव भी करने पड़ रहे हैं. प्लेइंग-11 में तो बदलाव होते रहे हैं लेकिन अब कप्तान पंड्या ने एक बड़ा बदलाव किया है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया, जो 7 साल के बाद देखने को मिला है.
वानखेडे स्टेडियम में 29 अप्रैल के मुकाबले में मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता. फिर जैसे ही उन्होंने अपना फैसला सुनाया, इसने हर किसी को हैरान कर दिया. असल में पंड्या ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया, जो आम तौर पर IPL में कम ही देखने को मिलता है. मगर इसमें भी वानखेडे जैसे मैदान में तो ये दुर्लभ नजारा ही है कि कोई कप्तान टॉस जीतकर पहले बैटिंग करे. मगर मुंबई के केस में तो पूरे 7 साल बाद ऐसा हुआ है. इससे पहले IPL 2019 में पिछली बार मुंबई ने वानखेडे में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी.
अब हार्दिक का ये फैसला कितना सही होता है ये तो मैच के बाद ही पता चलेगा. मगर इसकी एक बड़ी वजह ये भी नजर आती है कि मुंबई को अपने ही घर में लगातार 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है.
MI vs SRH मैच की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंसः हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, रायन रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर
(खबर अपडेट हो रही है)











