MI vs SRH: रिकल्टन का शतक बेकार, घर में मुंबई की लगातार चौथी हार, हैदराबाद को मिली रिकॉर्ड जीत


सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में विस्फोटक सफर जारी रखते हुए एक रिकॉर्ड जीत दर्ज कर ली है. ईशान किशन के बाद पैट कमिंस की कप्तानी में भी हैदराबाद को रोकना मुश्किल साबित हो गया है. इसकी ताजा शिकार बनी है पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया. रायन रिकल्टन के रिकॉर्ड शतक के दम पर मुंबई ने वानखेडे स्टेडियम में 243 रन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था. मगर सनराइजर्स के सामने ये भी छोटा पड़ गया. ट्रेविस हेड की पहली फिफ्टी और फिर हेनरिक क्लासन के ताबड़तोड़ अर्धशतक के दम पर सनराइजर्स ने इसे भी 18.4 ओवर में ही हासिल करते हुए लगातार 5वीं जीत दर्ज कर ली.
अपने होम ग्राउंड वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को पिछले लगातार 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा था. ये इस टीम के सफल इतिहास में पहला मौका था. मगर इस बार वो उसे लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि, जिस अंदाज में टीम ने शुरुआत की थी, उससे लगा नहीं था कि ऐसा होगा. रायन रिकल्टन के सिर्फ 44 गेंदों वाले रिकॉर्ड शतक के दम पर मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 243 रन बनाए थे. ये रिकल्टन का IPL में पहला और मुंबई इंडियंस के इतिहास का सबसे तेज शतक भी था. उनके अलावा हार्दिक पंड्या और विल जैक्स ने भी ताबड़तोड़ रन बटोरे.
(खबर अपडेट हो रही है)











