पिता की श्रद्धांजलि सभा में बोले विधायक डॉ वीरेंद्र यादव कि वह लोग झूठे और मक्कार हैं

उत्तर प्रदेश : सरकार में पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय कैलाश यादव जिनकी आज दसवीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव में उनके बेटे डॉक्टर वीरेंद्र यादव जो जंगीपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक है.उन्होंने अपने पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए तमाम नेता उनके इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान उन्होंने और आए हुए लोगों ने स्व.कैलाश यादव की बातों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए.

इस दौरान डॉक्टर वीरेंद्र यादव ने मोहन भागवत के द्वारा जनसंख्या पर दिए हुए बयान और ए आई एम आई एम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के द्वारा बुर्के वाली होनी चाहिए प्रदेश की अगली मुख्यमंत्री पर खुलकर बोला

जनसंख्या को लेकर मोहन भागवत के द्वारा दिया गया बयान की युवाओं का 19 से 25 के बीच में शादी और उनके तीन बच्चे हो तभी वह स्वस्थ और सेहतमंद रहेंगे इस मामले पर समाजवादी पार्टी के जंगीपुर से विधायक डॉ वीरेंद्र यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज हर समाज पढ़ा लिखा हुआ है और लोगों को शिक्षा के साथ ही लोगों को अपने रोजगार पढ़ाई की आवश्यकता है तो भारतीय जनता पार्टी उससे दूर हटती चली जा रही है.

जिसकी मांग आज समाज में है उसमें हम अपने लड़के और लड़कियों को उससे वंचित होता देख रहे हैं जो एक बड़ी विडंबना बना है इस अवसर पर मैं यही कहूंगा कि समाजवादी आंदोलन को और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है जिससे समाज का अंतिम व्यक्ति भी आगे आने का काम करेगा और अखिलेश यादव की नीतियों पर चलने से 2027 में एक बार जरूर सरकार बनेगी.

एम आईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का बयान की बुर्के वाली बनेगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस पर उन्होंने कहा कि हां उन लोगों ने पहले बिहार में बना लिया और अब उत्तर प्रदेश कि अब बारी है उत्तर प्रदेश इन लोगों को जानकारी देगी क्योंकि यह लोग झूठे हैं मक्कार है और यह लोग जो भी कहते हैं ठीक उसका उल्टा करते हैं उनकी बातें लोकसभा में सुनिए या फिर विधानसभा में सुनिए ऐसे में लोकतंत्र के मंदिर में बैठे हुए लोग जब झूठ बोल रहे हो तो जनता का मन और विश्वास इन लोगों से उठ गया है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com