समवेत सृजन के कैलेंडर का विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया विमोचन

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे

रायपुर। मासिक पत्रिका समवेत सृजन और वेबसाईट समवेत सृजन डाट काम के कैलेंडर का विमोचन महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर 15 फ़रवरी को रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया। गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर में विधायक श्री मिश्रा ने कैलेंडर का विमोचन किया। विमोचन समारोह में गुणनिधि मिश्रा, रघुमणि प्रधान,पीयूष मिश्रा पत्रिका के प्रबंध संपादक रवि भोई, संपादक अरुंधति भोई, विशेष संवाददाता राजेंद्र ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।









