बांग्लादेशी क्रिकेटरों पर बरसा पैसा, तमीम इकबाल ने सैलरी की दोगुने से भी ज्यादा, मैच फीस ने छुए आसमान


Bangladesh Domestic Cricketers Salary: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में सत्ता परिवर्तन होते ही वहां के खिलाड़ियों की तकदीर ने भी करवट लेनी शुरू कर दी है. तमी इकबाल के कमान संभालते ही वहां के घरेलू क्रिकेटरों पर पैसों की बारिश होती दिखी है. BCB के नए अध्यक्ष बने तमीम इकबाल ने बांग्लादेश की महिला और पुरुष दोनों ही क्रिकेटरों की सैलरी में इजाफा करने का फैसला किया है. खिलाड़ियों की सैलरी तो दोगुने से ज्यादा बढ़ी ही है. उसके अलावा T20 और वनडे के लिए उन्हें मिलने वाले मैच फीस में भी बढ़ोत्तरी की गई है.
तमीम इकबाल ने BCB अध्यक्ष बनते ही लिया बड़ा फैसला
बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर रहे तमीम इकबाल ने फिलहाल 3 महीने के लिए ही BCB की कमान संभाली है. लेकिन, उसकी परवाह ना करते हुए उन्होंने कार्यकाल संभालने के बाद अपनी दूसरी मीटिंग में ही घरेलू खिलाड़ियों के सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव कर उसे बढ़ाने का बड़ा फैसला किया. साल 2023 के बाद ये पहली बार है, जब बांग्लादेश के घरेलू क्रिकेटरों की सैलरी बढ़ाई गई है.











