Monsoon Alert:देशभर में भारी बारिश का कहर, इन इन राज्यो में ऑरेंज अलर्ट… झमाझम का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में रविवार को झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।

Monsoon Alert:देश के कई राज्यों में मॉनसून इस समय कहर बरपा रहा है। लगातार हो रही भारी बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं, वहीं पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड और बादल फटने जैसी घटनाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में रविवार को झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।

Monsoon Alert:हिमाचल-उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में लगातार बारिश और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों में भी आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली-NCR में काले बादल और बारिश का अनुमान

दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से मंगलवार तक कई इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है। रविवार सुबह ही राजधानी के कई हिस्सों में हल्की से तेज बारिश देखने को मिली, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Monsoon Alert: यूपी और बिहार में मूसलाधार बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में 2 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जैसे जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है।
बिहार में भी बारिश का सिलसिला जारी है। सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और भोजपुर समेत कई जिलों में रविवार को भारी बारिश की संभावना है। साथ ही वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और घरों से अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है।

मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य जिलों में बारिश/Monsoon Alert:

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग ने मुंबई के अलावा मराठवाड़ा, विदर्भ और कोंकण क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। नागपुर और पुणे में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com