monsoon curly hair care tips – मानसून में कर्ली हेयर की ऐसे करें देखभाल, नहीं होंगे उलझे और बेजान बाल

monsoon curly hair care tips/मानसून का मौसम जहां सुकून और ताजगी लेकर आता है, वहीं कर्ली हेयर वालों के लिए ये मौसम कई परेशानियों की वजह बन जाता है।

monsoon curly hair care tips/घुंघराले बालों में नमी के कारण फ्रिज़िनेस, ड्रायनेस और हेयर फॉल जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। बारिश में स्कैल्प जल्दी ऑयली हो जाता है और बालों का उलझना आम हो जाता है।

लेकिन सही हेयर केयर रूटीन अपनाकर आप कर्ली हेयर को मॉइश्चराइज्ड, हेल्दी और मैनेजेबल बनाए रख सकती हैं।

बारिश के मौसम में हेवी ऑयलिंग की बजाय लाइटवेट हेयर सीरम या लीव-इन कंडीशनर का इस्तेमाल ज्यादा फायदेमंद होता है। भारी तेल स्कैल्प को और चिपचिपा बना देता है, जिससे बाल जल्दी गंदे होते हैं। वहीं, हेयर सीरम बालों को नमी देता है और उन्हें उलझने से भी बचाता है।

सल्फेट-फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि ये बालों की नमी को बनाए रखते हैं और नुकसान नहीं पहुंचाते। हफ्ते में दो बार बाल धोना और हर बार डीप कंडीशनिंग करना बालों को फ्रिज़-फ्री और सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करता है।

स्टाइलिंग के मामले में मानसून में खुले बालों की बजाय बन, ब्रेड्स या हाई पोनीटेल बेहतर विकल्प होते हैं। खुले बाल बारिश की नमी से जल्दी उलझ जाते हैं और टूटने लगते हैं। ऐसे में टाई हेयरस्टाइल न सिर्फ बालों को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि उन्हें खूबसूरत लुक भी देते हैं। साथ ही, सैटिन या सिल्क स्कार्फ का इस्तेमाल करके आप बालों में फ्रिक्शन को कम कर सकती हैं, जिससे फ्रिज़ कंट्रोल होता है।

अगर आप भी मानसून में अपने कर्ली हेयर को स्वस्थ, चमकदार और मजबूत बनाए रखना चाहती हैं, तो इन आसान लेकिन असरदार तरीकों को आजमाना न भूलें

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com