MP Weather: प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज,भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 6.9 इंच ज्यादा बारिश

Mp weather।मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। आज मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है। ग्वालियर, चंबल, सागर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने आज उज्जैन संभाग के नीमच और मंदसौर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा, पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी अगले 24 घंटों में तेज बारिश की संभावना है।

इस साल मानसून ने मध्य प्रदेश में अच्छी मेहरबानी दिखाई है। अब तक प्रदेश में औसत 35.5 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश के औसत (37 इंच) का 96% है। यह सामान्य से 6.9 इंच ज्यादा है।

इन जगहों पर भी बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इनमें अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सिवनी, मंडला, बालाघाट, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा शामिल हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि दो सक्रिय मौसम प्रणालियां बारिश का कारण बन रही हैं। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण: ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से दूर, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों में इसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

हरियाणा में चक्रवाती परिसंचरण: एक और चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर सक्रिय है।mp weather

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com