बकाया टैक्स न चुकाने पर होलीक्रॉस के दो स्कूलों पर लगी सील, नगर निगम ने की सख़्त कार्रवाई

राजधानी रायपुर में नगर निगम ने टैक्स बकाया होने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए होलीक्रॉस के दो स्कूलों को सील कर दिया है। नगर निगम जोन क्रमांक 4 के राजस्व विभाग ने आयुक्त के सख्त निर्देश पर यह कार्रवाई की।

नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने बताया, होलीक्रॉस स्कूल बैरनबाजार पर लगभग 34 लाख रुपये का टैक्स बकाया था, जबकि होलीक्रॉस स्कूल शैलेन्द्र नगर पर करीब 24 लाख रुपये का टैक्स बकाया था। बार-बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं करने पर निगम की टीम ने दोनों स्कूलों में ताला लगाकर उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।

वहीं कार्रवाई की भनक लगते ही होलीक्रॉस स्कूल कांपा प्रबंधन ने सक्रियता दिखाते हुए अपना पूरा बकाया तुरंत नगर निगम को जमा कर दिया, जिससे उस पर सीलिंग की कार्रवाई नहीं की गई। नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप का कहना है कि बकायेदारों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा। टैक्स नहीं चुकाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com