सिर्फ एक ‘जाम’ के लिए कत्ल! भेड़ाघाट की धर्मशाला में लाठियों से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या, खून से सनी मिली लाश

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
मध्य प्रदेश : जबलपुर जिले में शराब पीने की बात को लेकर हुए विवाद में एक 60 वर्ष की बुजुर्ग की लाठी डंडों से पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है जहां आरोपी ने शराब पीने की बात को लेकर 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी हत्या करने वाला आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया जहां बुजुर्ग की हत्या का खुलासा पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है पुलिस में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश कर रही है.
खून से रक्त रंजिश मिली थी बुजुर्ग की लाश,
थाना भेड़ाघाट में दिनांक 23-3-26 को सूर्यकांत वंशकार उम्र 27 वर्ष निवासी शिल्पीनगर भेड़ाधाट ने सूचना दी कि वह ढोल बजाने का काम करता है उसके बड़े पापा महेश वंशकार निवासी नटवारा लगभग 7 वर्ष पूर्व से वंशकार समाज की धर्मशाला सरस्वतीधाट में रहते थे आज सुबह लगभग 7 बजे धर्मशाला के काला बाबा ने आकर बताया कि तुम्हारे बड़े पापा महेश वंशकार कल शाम को शराब पीकर सो गये थे जिनकी मौत हो गयी है सरस्वतीघाट धर्मशाला जाकर देखा बड़े पापा महेश वंशकार उम्र 60 वर्ष के शरीर में चोट लगी थी जिनकी मौत हो गयी है.सूचना पर पहुची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया गया.
पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा,
प्राप्त पीएम रिपोर्ट में महेश वंशकार की मृत्यु का कारण सिर व मस्तिष्क व पैर में आई चोट के कारण होना पाया गया.मर्ग जांच के घटना स्थल निरीक्षण, प्राप्त पीएम रिपोर्ट एवं साक्षियों के लिये गये कथन पर पाया गया कि दरम्यानी रात महेश वंशकार का विवाद शराब पीने की बात पर से सुनील ठाकुर निवासी मनकेडी थाना बेलखेड़ा हाल सरस्वतीघाट थाना भेडाघाट से हुआ था। सुनील ठाकुर ने महेश वंशकार को लाठी से हाथ पैर व सिर में मारपीट किया था जिसके कारण आई चोटों से महेश वंशकार की मौत हो गयी.
शराब पीने को लेकर हुआ विवाद,
मर्ग जांच पर आरोपी सुनील ठाकुर द्वारा लाठी से मारपीट कर महेश वंशकार की हत्या करना पाये जाने पर आरोपी सुनील ठाकुर के विरूद्ध अपराध धारा 103 (1) बीएनएस मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है वही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अंजना तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अंयक मिश्रा के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी भेडाघाट कमलेश चौरिया के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी.जहां पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.











