अमेठी में रहस्यमयी मौत! घर से 150 मीटर दूर गेहूं के खेत में मिला विवाहिता का शव

अमेठी : होली पर मायके आई विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में घर से डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में शव मिलने से हड़कंप मच गया.घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है.फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्यों को इकट्ठा किया है.अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है.
दरअसल यह पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के डेंगुरपुर गांव का है जहां की रहने वाली 26 वर्षीय रेखा का गांव से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में आज सुबह शव मिला.सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए गए तो उनकी नजर शव पर पड़ी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची घटनास्थल के साक्ष्यों को इकट्ठा करने के बाद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी गई है.रेखा की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो बच्चे भी है.अभी होली पर ही रेखा अपने मायके आई थी.
अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है.पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रेखा जिसकी उम्र 26 वर्ष है उसका गांव से डेढ़ सौ मीटर दूर संदिग्ध परिस्थितियों खेत में शव मिला है.फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्यों को संकलित किया गया है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.घटना के खुलासे के लिये चार टीमो का गठन किया गया है.











