2025 की नई BMW X5 SUV भारत में लॉन्च, जानें इसके सभी वेरिएंट्स और कीमतें
डिज़ाइन के मामले में नई BMW X5 पहले से ज्यादा आकर्षक हो गई है। इसमें मैट्रिक्स अडेप्टिव LED हेडलाइट्स, एल-शेप 3D टेललैंप्स और 21-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम और स्पोर्टी अपील देते हैं।

BMW X5 SUV/BMW ने अपनी प्रीमियम SUV लाइनअप में नया धमाका करते हुए भारत में 2025 BMW X5 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे और ज्यादा स्टाइलिश डिज़ाइन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और पावरफुल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया है। पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध यह लग्ज़री SUV ₹1.00 करोड़ से शुरू होकर ₹1.15 करोड़ (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
BMW X5 SUV/डिज़ाइन के मामले में नई BMW X5 पहले से ज्यादा आकर्षक हो गई है। इसमें मैट्रिक्स अडेप्टिव LED हेडलाइट्स, एल-शेप 3D टेललैंप्स और 21-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम और स्पोर्टी अपील देते हैं।
M Sport Pro पैकेज के साथ ब्लैक एक्सेंट, रेड ब्रेक कैलीपर्स और स्पोर्टी एग्जॉस्ट भी जोड़े गए हैं। कंपनी इसे छह शानदार मेटालिक रंगों में बेच रही है।
BMW X5 SUV/इंटीरियर की बात करें तो केबिन को और भी लग्ज़री टच दिया गया है। SUV में बड़ा कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मौजूद है। चार-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल कम्फर्ट सीट्स, हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम और BMW ConnectedDrive जैसी प्रीमियम सुविधाएं इसमें शामिल की गई हैं। साथ ही कीलेस एंट्री और पार्किंग असिस्ट जैसी स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।
BMW X5 SUV/भारत में नई BMW X5 चार वेरिएंट्स में आई है। पेट्रोल वेरिएंट BMW X5 xDrive40i की कीमत ₹1.00 करोड़ और इसका टॉप-एंड मॉडल X5 xDrive40i M Sport Pro ₹1.13 करोड़ में उपलब्ध है।
वहीं, डीजल वेरिएंट BMW X5 xDrive30d की कीमत ₹1.02 करोड़ से शुरू होती है और X5 xDrive30d M Sport Pro ₹1.15 करोड़ में खरीदी जा सकती है।
पावरट्रेन की बात करें तो नई X5 में 3.0-लीटर 6-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से लैस है। पेट्रोल इंजन 381 बीएचपी और 520 एनएम टॉर्क जनरेट करता है और सिर्फ 5.4 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है।
डीजल इंजन 286 बीएचपी और 650 एनएम टॉर्क देता है, जो SUV को 6.1 सेकेंड में 100 किमी/घंटा तक पहुंचा देता है। दोनों ही वेरिएंट्स में 8-स्पीड स्टेप्ट्रॉनिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और एडैप्टिव 2-एक्सल एयर सस्पेंशन स्टैंडर्ड मिलता है।
इस बार BMW ने पहली बार नई X5 में xOffroad पैकेज भी शामिल किया है, जो सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड दिया जा रहा है। इसमें xSand, xRocks, xGravel और xSnow जैसे चार ड्राइविंग मोड्स मौजूद हैं, जो SUV को हर तरह के रास्तों पर शानदार परफॉर्मेंस देते हैं। इसके साथ अंडरबॉडी प्रोटेक्शन और ऑफ-रोड डिस्प्ले जैसे फीचर्स इसे और भी एडवेंचर-फ्रेंडली बनाते हैं।






