रोजगार की नई राह: दिव्यांगजनों के लिए रायपुर में जॉब फेयर, कई बड़ी कंपनियां करेंगी भर्ती

रायपुर। नौकरी की तलाश कर रहे दिव्यांग युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विशेष पहल करते हुए शुक्रवार 5 जून को रायपुर रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

बड़ी कंपनियां करेंगी भर्ती

रोजगार मेले में क्रेडालिस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, आई ट्रेड टेलीमेटिक्स निगरानी जीपीएस, रामा उद्योग प्राइवेट लिमिटेड, बारबरिक ट्रांसफॉर्मर्स, अविनाश डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, स्काई ऑटोमोबाइल (मारुति नेक्सा) और विश्वभारती ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड सहित कई नामी कंपनियां शामिल होंगी।

इन दिव्यांगजनों को मिलेगा अवसर

मेले में अस्थिबाधित, बौने, कम सुनने वाले (श्रवण यंत्र की सहायता से) तथा देखने में कठिनाई वाले (चश्मे की सहायता से) दिव्यांगजन भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वे बिना व्हीलचेयर के चलने-फिरने में सक्षम होने चाहिए।

30 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार प्रतिमाह 11 हजार रुपये से 30 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र रायपुर और सिलतरा रहेगा।

ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।

अधिक जानकारी के लिए करें संपर्क

रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com