10 नवंबर से लागू होंगे क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम, इस प्राइवेट बैंक ने किया बदलाव, बंद होगी यह सर्विस

प्राइवेट सेक्टर के ICICI बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों (Credit Card New Rules) में बड़ा बदलाव किया है। इससे संबंधित नोटिस अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। तीन नए नियम MakeMyTrip आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए 10 नवंबर से लागू होंगे। इस सूची में फॉरेक्स मार्क अप और रिवार्ड प्वाइंट्स शामिल हैं।

10 नवंबर से इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर ज़ीरो फॉरेक्स मार्कअप चार्ज लगेगा। इंटरनेशनल ट्रिप की योजना बना रहे उपयोगकर्ताओं के लिए यह राहत की खबर साबित होगी। वर्तमान में इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर 0.99% का फॉरेक्स मार्कअप पर लगता है। इस बदलाव के बाफ विदेश में होनी वाली खरीदारी अब पहले से अधिक किफायती होगी।

बंद होगी यह सर्विस 

बैंक ने मेक माय ट्रिप क्रेडिट कार्ड के लिए रिवार्ड प्वाइंट आय में भी बदलाव किए हैं। 10 नवंबर से इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट अर्निंग बंद कर दी जाएगी।  वर्तमान में इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर खर्च किए गए हर 100 रुपये पर एक प्रतिशत रिवॉर्ड प्वाइंट की सुविधा मिलती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।  बैंक 6 होटल बुकिंग, 3 फ्लाइट, बस एवं कैब से जुड़े खर्च और एक अन्य रिटेल खर्च से रिवॉर्ड पॉइंट ऑफर करता है।

इन नियमों को भी जानें 

मेकमायट्रिप वॉलेट/अकाउंट में जमा होने वाले माय कैश रिवार्ड प्वाइंट  क्रेडिट होने की तारीख से 24 महीने तक वैलिड रहेंगे। वर्तमान में बैंक ऐसे अनलिमिटेड myCash रीवार्ड प्वाइंट्स की सुविधा देता है, जो कभी एक्सपायर नहीं होते।

बता दें कि MakeMyTrip आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है, जिसे बैंक माय ट्रिप प्लेटफार्म के साथ मिलकर ऑफर करता है। इस पर एयरपोर्ट लाउंज समेत विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिलता है। बैंक ने अन्य नियमों में कोई बदलाव नहीं किया है।

सभी प्राइमरी कार्ड होल्डर को सालाना एक कंप्लीमेंट्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाउड एक्सेस मिलता रहेगा। 75,000 रुपये न्यूनतम खर्चे पर दो डॉमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा भी मिलती रहेगी। महीने में दो बार बैंक INOX पर मूवी टिकट बुक करने पर 25% तक का डिस्काउंट देता है, जिसकी अधिकतम सीमा 150 रुपये है। 25,000 तक का खर्च पूरा होने पर BookMyShow में मूवी टिकट बुक करने पर महीने में दो बार 25% डिस्काउंट मिलता है, जिसकी अधिकतम सीमा 150 रुपये है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close