बहराइच में शादी के एक माह बाद नवविवाहिता ने खाया जहर, जांच में जुटी पुलिस

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां पर पति से घरेलू विवाद के बाद नव विवाहिता ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है बताया जा रहा है. पति से हल्का फुल्का विवाद हुआ था. इसके बाद गुस्से में नवविवाहिता ने जहर खा लिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई घटना की जानकारी पाकर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र में पति से कहासुनी के बाद एक नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र निवासी जगदीश ने अपनी बेटी श्रीलेखा का विवाह करीब एक माह पूर्व जानकी ग्राम निवासी रितेश के साथ धूमधाम से किया था। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया.

विवाद से आहत होकर श्रीलेखा ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

मृतका के पिता के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार विवाद हो रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.

close
Virus-free.www.avast.com