NPS News: केंद्रीय कर्मियों को यूपीएस से एनपीएस में लौटने की एक बार और एकतरफा छूट

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग की ओर से आज जारी एक मेमो के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों को यूपीएस से एनपीएस में जाने के लिए केवल एक बार, एक दिशा में छूट होगी।

Nps news।केंद्र सरकार ने इसी साल जनवरी में अधिसूचित यूनिफाइड पेंशन स्कीम (पेंशन योजना -यूपीएस ) को चुनने वाले केंद्रीय कर्मियों को अपने सेवा काल में राष्ट्रीय पेंशन योजना- एनपीएस में लौटने की एकबारगी और एक दिशा में छूट देने की सोमवार को घोषणा की।

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग की ओर से आज जारी एक मेमो के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों को यूपीएस से एनपीएस में जाने के लिए केवल एक बार, एक दिशा में छूट होगी।

मेमो में कहा गया है कि यूपीएस चुनने वाले कर्मचारी “स्विच” की यह सुविधा सेवानिवृत्ति के कम से कम एक साल पहले और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के मामलों में सेवानिवृत्ति की मान्य तिथि के कम से कम तीन माह पहले उपयोग कर सकते हैं।

इस्तीफा और नियम 56 के मामलों में भी यही व्यवस्था लागू होगी।

यदि कोई कर्मचारी स्विच की इस सुविधा का प्रयोग नहीं करता है तो उसे यूपीएस के अंतर्गत ही माना जाएगा। बर्खास्तगी के मामलों में आज घोषित स्विच की छूट लागू नहीं मानी जाएगी

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com