एनएसए अजित डोभाल ने IPS संतोष सिंह की बुक को सराहा… शांति स्थापना के लिए यूएन के प्रयास पर रिसर्च की तारीफ

रायपुर। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस तथा डीआईजी संतोष कुमार सिंह की किताब Institutionalization of Peacebuilding – Functioning of the United Nations Peacebuilding Commission in Sierra Leone and Burundi के लिए किए गए रिसर्च की सराहना की है। इसके लिए उन्होंने बाकायदा आईपीएस संतोष सिंह को चिट्ठी लिखी है। एनएसए डोभाल की ओर से इस तरह की प्रतिक्रियाएं कम आती हैं, इसलिए इस पत्र को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यही नहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधान सचिव शक्ति कांत दास ने भी इस पुस्तक के लिए आईपीएस संतोष सिंह के समर्पण और प्रयास की सराहना की है।

एनएसए डोभाल की ओर से यह चिट्ठी 23 मार्च को लिखी गई है। पत्र में एनएसए डोभाल ने लिखा कि रिसर्च लेखन और कड़ी में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के शांति स्थापना के प्रयासों की जानकारी विस्तार से दी गई है, साथ ही इंसाइटफुल बैकग्राउंड का उल्लेख भी किया गया है। किताब में कोल्ड वॉर के बाद अंतरराष्ट्रीय शांति स्थापना के लिए नए प्रयासों का इस बुक में बारीकी से उल्लेख किया गया है। एनएसए डोभाल ने आईपीएस संतोष सिंह के इस प्रयास के लिए बधाई दी है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com