एनटीपीसी कर्मी की सड़क हादसे में मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

औरंगाबाद: सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी जिसमें मौके पर साइकिल सवार मौत हो गई. घटना नरारी कलां थाना क्षेत्र के मेह स्थित एनएच-139 की है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सदुरी कर्मा गांव निवासी 45 वर्षीय संजय लाल के रूप में की गई है.

जानकारी के अनुसार संजय लाल एनटीपीसी में काम करते थे. बुधवार की देर शाम साइकिल से घर वापस लौट रहे थे. इस दौरान मेह के पास सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें यह हादसा हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों के मुताबिक मृतक का एक बेटा और एक बेटी है जिनकी शादी नहीं हुई है.

इस हादसे में संजय लाल की मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है. इस घटना से परिजनों में शोक व्याप्त है. समाजसेवी राधे प्रसाद ने बताया कि काफी दुःखद घटना है. संजय लाल एनटीपीसी में मेहनत- मजदूरी का काम करते थे. परिवार के भरण पोषण की पूरी जवाबदेही उन पर थी. लेकिन इस हादसे में परिवार बेसहारा हो गया. वे काफी गरीब आदमी थे.

जिला प्रशासन से हमारी मांग है. मृतक के स्वजनों को उचित मुआवजा प्रदान की जाएं. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है. पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

close