लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर इस खिलाड़ी को बनाया गया देश का कप्तान? T20 World Cup 2026 में खेला 4 मैच

लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर इस खिलाड़ी को बनाया गया देश का कप्तान? T20 World Cup 2026 में खेला 4 मैच

Lawrence Bishnoi Dilpreet Bajwa: कनाडा के टी20 कप्तान दिलप्रीत बाजवा इसलिए टीम के कैप्टन बन पाए क्योंकि उनके ऊपर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ था. कनाडा की मीडिया में इस तरह की रिपोर्ट पब्लिश हुई है जिसने क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है. दिलप्रीत बाजवा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा की कप्तानी करते नजर आए थे. इस खिलाड़ी ने चार मैच खेले थे और कनाडा की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई थी. गजब की बात ये है कि दिलप्रीत बाजवा के खिलाफ स्पॉट फिक्सिंग की भी जांच चल रही है, उनपर न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में जानबूझकर खराब गेंदबाजी का आरोप लगा है.

दिलप्रीत को बिश्नोई गैंग ने बनवाया कप्तान!

कनाडा की मीडिया के मुताबिक दिलप्रीत बाजवा को जनवरी 2026 में अचनाक कनाडा की टी20 टीम का कप्तान बनाया गया. ये फैसला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से कुछ हफ्ते पहले ही लिया गया. ये फैसला सीनियर खिलाड़ियों, कोच और चयनकर्ताओं के लिए हैरान करने वाला था. रिपोर्ट के मुताबिक दिलप्रीत को कप्तान बनाने के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का दबाव और धमकियां थी. दावा किया जा रहा है कि ब्रिटिश कोलंबिया के एक रेस्तरां में एक स्टार खिलाड़ी को बिश्नोई गैंग के बदमाशों ने धमकाया. कुछ खिलाड़ियों को बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकियां मिली. एक खिलाड़ी कनाडा की टीम से इसलिए हट गया क्योंकि उसकी सुरक्षा को खतरा था. कनाडा क्रिकेट एसोसिएशन के बड़े अधिकारी ने अचानक इस्तीफा भी दिया था, उसे भी धमकी देने की बात रिपोर्ट में कही गई है.

दिलप्रीत बाजवा पर फिक्सिंग के आरोप

दिलप्रीत बाजवा के खिलाफ फिलहाल मैच फिक्सिंग की जांच चल रही है. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान वो न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में अचानक गेंदबाजी के लिए आ गए. 5वें ओवर में उन्होंने नो बॉल, वाइड समेत कुल 15 रन दिए और ये ओवर संदिग्ध माना जा रहा है. फिलहाल एसीयू इस मामले की जांच में जुटी हुई है. दिलप्रीत बाजवा टी20 वर्ल्ड कप में बल्ले से भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने खाता नहीं खोला. यूएई के खिलाफ ये खिलाड़ी 11 रन ही बना पाया. न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 36 रन बनाए और अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 13 रन बनाए.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com