oneplus 13 amazon price drop: OnePlus के फोन पर जबरदस्त ऑफर, अब सिर्फ इतने में मिल रहा, जानें कैसे उठाएं फायदा

oneplus 13 amazon price drop।नई दिल्ली – अगर आप एक शानदार फ्लैगशिप फोन खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस का फ्लैगशिप डिवाइस OnePlus 13 अब अमेजन पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है।

69,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ यह फोन अब आकर्षक डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

वनप्लस 13 को अमेजन पर 64,999 रुपये की डिस्काउंटेड कीमत पर लिस्ट किया गया है, जो इसकी लॉन्च कीमत से सीधे 5,000 रुपये कम है।

इसके अलावा, अगर आप Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कैशबैक के तौर पर 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा, जिससे फोन की प्रभावी कीमत घटकर मात्र 63,050 रुपये हो जाएगी।oneplus 13 amazon price drop

इस डील में EMI और नो-कॉस्ट EMI के विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिससे आप अपनी सुविधा के अनुसार भुगतान कर सकते हैं।

इतना ही नहीं, ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके 33,000 रुपये तक का अतिरिक्त बोनस भी पा सकते हैं, जिससे यह फोन और भी सस्ता हो जाएगा।

OnePlus 13 के शानदार फीचर्स।oneplus 13 amazon price drop

OnePlus 13 एक दमदार पैकेज है, जिसमें कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं:

डिस्प्ले: इसमें 6.82 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

प्रोसेसर: यह लेटेस्ट और सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस है, जो शानदार परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।

स्टोरेज: फोन 24GB तक रैम और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जो मल्टीटास्किंग और डेटा स्टोरेज के लिए पर्याप्त है।

बैटरी: इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा: OnePlus 13 में Hasselblad द्वारा ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन लेंस, 50MP का टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) और 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com