OnePlus 13s vs Vivo X200 FE: 50 हज़ार के बजट में कौन-सा स्मार्टफोन है असली फ्लैगशिप किंग?

डिस्प्ले क्वालिटी दोनों फोनों में शानदार है। OnePlus 13s में 6.32-इंच की LTPO डिस्प्ले मिलती है, जबकि Vivo X200 FE में 6.31-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है

OnePlus 13s vs Vivo X200 FE: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Vivo ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X200 FE लॉन्च किया है, जिसे OnePlus के पावरफुल डिवाइस OnePlus 13s के सीधा मुकाबले में देखा जा रहा है। दोनों ही स्मार्टफोन प्रीमियम कैटेगरी में आते हैं और कीमत करीब 50 हज़ार रुपये के आसपास है।

लेकिन इनमें से कौन-सा डिवाइस वैल्यू फॉर मनी है? आइए जानते हैं डिज़ाइन, कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी के आधार पर इस तुलना में कौन सा फोन बाज़ी मारता है।

डिज़ाइन और लुक्स की बात करें तो OnePlus 13s साफ तौर पर विजेता बनकर उभरता है। इसका कॉम्पैक्ट और एलिगेंट डिज़ाइन प्रीमियम फील देता है, जबकि Vivo X200 FE का डिज़ाइन Apple iPhone 16 Plus की नकल जैसा लगता है और इसमें मौलिकता की कमी साफ दिखाई देती है।

OnePlus 13s vs Vivo X200 FE/डिस्प्ले क्वालिटी दोनों फोनों में शानदार है। OnePlus 13s में 6.32-इंच की LTPO डिस्प्ले मिलती है, जबकि Vivo X200 FE में 6.31-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। दोनों में ही 120Hz रिफ्रेश रेट और 2640×1216 पिक्सल रेजोल्यूशन मौजूद है, लेकिन AMOLED डिस्प्ले के चलते Vivo थोड़ा बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस दे सकता है।

कैमरा सेगमेंट की बात करें तो OnePlus 13s में ड्यूल 50MP रियर कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और वीडियोग्राफर्स के लिए शानदार साबित होता है। OnePlus का कैमरा टेस्ट भी किया जा चुका है और इसकी क्वालिटी प्रभावशाली रही है। वहीं, Vivo X200 FE में ट्रिपल कैमरा सेटअप (50MP + 8MP + 50MP पेरीस्कोप) और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। हालांकि, Vivo के कैमरे ज़्यादा ब्यूटी फिल्टर्स के चलते थोड़ा बनावटी फील देते हैं और वीडियो शूटिंग में निराश कर सकते हैं।

OnePlus 13s vs Vivo X200 FE/प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर के मामले में OnePlus 13s को एक और बड़ी बढ़त मिलती है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 Elite चिपसेट दिया गया है, जो Vivo X200 FE के MediaTek Dimensity 9300+ से कहीं ज्यादा स्मूद और पावरफुल परफॉर्मेंस देता है। OnePlus 13s में Android 15 बेस्ड OxygenOS 15 मिलता है, जो साफ, यूजर-फ्रेंडली और बेहतर एक्सपीरियंस देता है। वहीं, Vivo का FunTouch OS 15 उतना भरोसेमंद नहीं माना जाता।

बैटरी सेगमेंट में Vivo X200 FE 6500mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आगे निकलता है, जबकि OnePlus 13s में 5,850mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग है। हालांकि, दोनों ही फोनों की बैटरी पूरे दिन का आरामदायक बैकअप देती है।

कीमत की बात करें तो OnePlus 13s के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹51,399 से शुरू होती है, जबकि Vivo X200 FE के इसी वेरिएंट की कीमत ₹54,999 है। साफ है कि OnePlus 13s कम कीमत में बेहतर प्रोसेसर, कैमरा और यूजर एक्सपीरियंस देता है।

नतीजा: अगर आप एक स्टाइलिश, पावरफुल और वैल्यू फॉर मनी प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो OnePlus 13s इस मुकाबले का असली विजेता है। Vivo X200 FE बैटरी और फ्रंट कैमरा के मामले में थोड़ा बढ़त जरूर रखता है, लेकिन ओवरऑल परफॉर्मेंस, डिजाइन और सॉफ्टवेयर अनुभव में OnePlus 13s का कोई जवाब नहीं।

close