अमेठी: शिक्षामित्र से पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा भारी, पूरा मामला जानकर हो जायेंगे हैरान

अमेठी: जिले में चेतना शुक्ला की संदिग्ध मौत के मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसानों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया.

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली. पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र में चेतना की शादी वर्ष 2014 में अमेठी कोतवाली क्षेत्र के लोहरता स्थित पूरे शिव गुलाम निवासी उमाकांत शुक्ला से हुई थी.

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले चेतना शुक्ला की वाशिंग मशीन के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। हालांकि मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है.

पुलिस जांच में पति उमाकांत शुक्ला को मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है। प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांग है कि मामले में नामजद अन्य तीन आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए.

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए कहा कि बिना पर्याप्त साक्ष्य के किसी को भी दबाव बनाकर जेल नहीं भेजा जा सकता। वहीं थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने निष्पक्ष जांच कर न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (भानू) के कार्यकर्ताओं ने भी जिले में अवैध कटान, अवैध खनन और नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र नाथ मिश्र ने 10 मार्च को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की.

ज्ञापन में बताया गया कि इन मुद्दों को लेकर 28 फरवरी 2026 को भी प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

मृतका चेतना शुक्ला (लगभग 30 वर्ष) की शादी वर्ष 2014 में उमाकांत शुक्ला से हुई थी और उनका एक लगभग छह साल का बेटा है.

परिजनों का आरोप है कि पति का एक महिला शिक्षामित्र से अवैध संबंध था, जिसका चेतना विरोध करती थीं. इसी विवाद के चलते पति ने कथित तौर पर बिजली का करंट देकर उनकी हत्या कर दी.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि किसान संगठन अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close