Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने 400 रन ठोक किया ऑरेंज कैप पर कब्जा

Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने 400 रन ठोक किया ऑरेंज कैप पर कब्जा

Orange Cap and Purple Cap Holder List in IPL 2026: आईपीएल 2026 के 40वें मैच के बाद एक बार फिर ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव हुआ है. राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी फिर से ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर पहुंच गए हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने केएल राहुल, अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर 1 पोजिशन हासिल कर ली है. वैभव सूर्यवंशी ने 9 मैचों में 400 रन बना लिए हैं, उनका औसत 44.44 है. इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट 238.09 है और वो अबतक एक शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं. वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन सबसे ज्यादा 37 छक्के भी लगा दिए हैं.

ऑरेंज कैप की रेस में कौन कहां पर?

ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 380 रन बनाए हैं. केएल राहुल 8 मैचों में 358 रन बना चुके हैं. विराट ने 8 मैचों में 351 रन बनाए हैं. हेनिरक क्लासेन 349 रन बनाकर पांचवें नंबर पर हैं. प्रभसिमरन, शुभमन गिल और साई सुदर्शन भी ऑरेंज कैप की रेस में बरकरार हैं.

पर्पल कैप में भुवनेश्वर कुमार टॉप पर

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी की बात करें तो आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पहले स्थान पर हैं. उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट हासिल किए हैं और उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 7.6 रन प्रति ओवर है. फिलहाल पर्पल कैप उन्हीं के सिर पर सजी हुई है. राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के भी 14 विकेट हैं लेकिन उन्होंने 9 मैच खेले हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के नाम भी 14 विकेट हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज एहसान मलिंगा भी 14 विकेट ले चुके हैं. लखनऊ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने 13 विकेट चटकाए हैं. मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले स्पिनर रवि बिश्नोई हैं, जिन्होंने अबतक 11 विकेट चटका दिए हैं.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com