अमेठी में मौत का तांडव! दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में उड़े परखच्चे, सड़कों पर बिछ गई लाशें

अमेठी :  एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर सामने आया जहा तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलो कि आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां इलाज के दौरान दोनो की मौत हो गई.फिलहाल पुलिस पूरे मामले में अब विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

दरअसल यह पूरा मामला शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के जैनबगंज बाजार का है जहां आज दोपहर करीब 1:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाईकों के परखच्चे उड़ गए और दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस घायलो को सीएचसी पहुंची जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.मृतकों की पहचान अलाउद्दीन पुत्र अजीज निवासी शाहपुर किशनी 25 वर्ष और योगेंद्र सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह पुरे जबर बाहरपुर उम्र 17 वर्ष के रूप में हुई.फिलहाल पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

पूरे मामले पर थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि दो मोटरसाइकिल की टक्कर हुई थी जिसमे दोनो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.उन्हें इलाज के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया गया जहा इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.दोनो शवो को कब्जे के लेकर.पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close