Pathum Nissanka: एक घंटे पहले लगी चोट के बाद पाथुम निसंका को मिला मौका, 33 गेंदों में ठोक दिए 62 रन

Pathum Nissanka: एक घंटे पहले लगी चोट के बाद पाथुम निसंका को मिला मौका, 33 गेंदों में ठोक दिए 62 रन

Pathum Nissanka Fifty: पाथुम निसंका ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तूफानी पारी खेल सबका दिल जीत लिया. श्रीलंका के इस दाएं हाथ के ओपनर ने कमाल बैटिंग करते हुए आईपीएल 2026 में पहला अर्धशतक ठोका. निसंका ने 33 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली. निसंका ने अपनी पारी में 3 छक्के और 6 चौके मारे. निसंका के लिए ये अर्धशतक खास है क्योंकि उन्हें पिछले मैच में बाहर कर दिया गया था. लेकिन अब उन्होंने वापसी कर खुद को ड्रॉप करने के फैसले को गलत साबित कर दिया. वैसे आपको बता दें निसंका की प्लेइंग इलेवन में वापसी की कहानी भी जबर्दस्त है.

निसंका नहीं थे टीम में शामिल

आपको बता दें पाथुम निसंका राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नहीं खेलने वाले थे. वो प्लेइंग इलेवन में शामिल ही नहीं थे. पिछले मैच में पहली गेंद पर आउट होने वाले युवा ओपनर साहिल पारिख ही इस मैच में खेलने वाले थे लेकिन उन्हें मैच से एक घंटे पहले चोट लग गई. इसके बाद निसंका को मौका देने का फैसला किया गया. निसंका ने अपनी टीम को निराश नहीं किया और उन्होंने आते ही जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर जैसे गेंदबाजों की धुनाई कर दी. इस खिलाड़ी ने केएल राहुल के साथ मिलकर 25 गेंदों में दिल्ली को पचास पार पहुंचाया और दोनों ने 52 गेंदों में शतकीय साझेदारी भी की. निसंका ने महज 23 गेंदों में अर्धशतक जमाया. हालांकि ये खिलाड़ी रिवर्स स्वीप लगाने के फेर में जडेजा को विकेट दे बैठे.

निसंका का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन

निसंका ने आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में डेब्यू किया था और वो सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद इस खिलाड़ी ने मुंबई के खिलाफ 44, गुजरात टाइटंस के खिलाफ 41 और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 41 रन बनाए. हालांकि इसके बाद निसंका लगातार तीन मैचों में फेल रहे. ये खिलाड़ी आरसीबी के खिलाफ 1, हैदराबाद के खिलाफ 8 और पंजाब के खिलाफ 11 रन बनाकर आउट हो गया लेकिन अब निसंका ने राजस्थान के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जमाकर गजब वापसी की है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close