PBKS vs RR: पंजाब किंग्स-राजस्थान रॉयल्स के मैच से 4 खिलाड़ी बाहर

PBKS vs RR: पंजाब किंग्स-राजस्थान रॉयल्स के मैच से 4 खिलाड़ी बाहर

IPL 2026: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने जीत के लिए 4 बड़े खिलाड़ियों को ही प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया. आईपीएल के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद रियान पराग ने बताया कि उन्होंने टीम में दो बड़े बदलाव किए हैं. रियान पराग ने बताया कि शिमरॉन हेटमायर और रवि बिश्नोई को बाहर किया गया है और उनकी जगह दासुन शनाका और यश पुंजा को मौका दिया गया है. श्रेयस अय्यर ने भी कहा कि उनकी टीम में भी दो बदलाव हुए हैं. शशांक सिंह की जगह सूर्यांश शेड्गे को मौका दिया गया है वहीं जेवियर बार्टलेट की जगह लॉकी फर्ग्यूसन को मौका दिया गया है.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर, कूपर कॉनली, सूर्यांश शेड्गे, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा.

शिमरॉन हेटमायर का खराब प्रदर्शन

शिमरॉन हेटमायर को बाहर करना मजबूरी हो गया था क्योंकि ये बल्लेबाज आईपीएल 2026 में बुरी तरह फेल साबित हुआ है. हेटमायर ने 6 मैचों में 14.40 की औसत से 72 रन ही बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 116.12 का रहा. रवि बिश्नोई ने 11 विकेट हासिल किए हैं लेकिन उन्हें क्यों ड्रॉप किया गया इसकी वजह सामने नहीं आई है. पंजाब किंग्स ने शशांक सिंह को इसलिए ड्रॉप किया क्योंकि ये खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं है. शशांक ने पिछले दो मैचों में काफी खराब फील्डिंग की थी. इस खिलाड़ी ने एक ही मैच में 3 कैच छोड़ दिए थे. हालांकि इसके बावजूद पंजाब की टीम मैच जीत गई. जेवियर बार्टलेस ने इस सीजन 7 मैचों में 5 विकेट हासिल किए और उनका इकॉनमी रेट 11 रन प्रति ओवर से भी ज्यादा रहा.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com