मां मड़वारानी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, कई चोटिल, एक बच्चा गंभीर

हादसे में घायल हुए आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन एक 10 वर्षीय बच्चे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिसे गंभीर चोटें आई हैं।

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां मां मड़वारानी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग चोटिल हो गए।

हादसे में आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक 10 वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गुमिया से लगभग 30 से 35 श्रद्धालु मां मड़वारानी देवी के दर्शन के लिए एक पिकअप वाहन में सवार होकर रवाना हुए थे। पहाड़ की चढ़ाई पर चढ़ते समय अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल श्रद्धालुओं को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में घायल हुए आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन एक 10 वर्षीय बच्चे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिसे गंभीर चोटें आई हैं।

उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की सूचना मिली है। पुलिस टीम घटनास्थल की जानकारी ले रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वाहन पलटने का असली कारण क्या था और क्या ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।

close