Pitru Paksha 2025: इन 5 चीजों का दान करने से दूर होंगे ग्रह दोष, पितरों की आत्मा को मिलेगी शांति
पितृपक्ष हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इस दौरान पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण किया जाता है। इसी के साथ कुछ चीजों के दान का भी विशेष महत्व माना गया है।

Pitru Paksha 2025।दिल्ली।पितृ पक्ष एक ऐसा पवित्र समय है जब हिंदू धर्म के लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण करते हैं।
Pitru Paksha 2025।माना जाता है कि इस दौरान किया गया दान-पुण्य न सिर्फ पितरों को मोक्ष दिलाता है, बल्कि व्यक्ति के जीवन से ग्रह दोष और पितृ दोष को भी दूर करता है।
अगर आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि और शांति चाहते हैं, तो पितृ पक्ष में इन 5 चीजों का दान करना बहुत शुभ माना गया है।
1. अनाज (चावल)
अनाज का दान करना सबसे उत्तम माना जाता है। जो व्यक्ति अनाज दान करता है, उसके घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती। खासतौर पर चावल का दान करने से परिवार में शांति और सामंजस्य बना रहता है। चावल चंद्रमा से जुड़ा है, जो जीवन में सकारात्मकता लाता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है।
2. कपड़े
पितरों की आत्मा की शांति के लिए कपड़े दान करना बहुत खास माना गया है। इससे व्यक्ति को सम्मान और आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है। कपड़ों के रंग अलग-अलग ग्रहों से संबंधित होते हैं: सफेद (चंद्रमा), पीला (बृहस्पति) और नीला (शनि)। इन ग्रहों को शांत करने के लिए संबंधित रंग के कपड़े दान करने चाहिए।
3. काला तिल
तिल का दान पितृ पक्ष में बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि तर्पण के समय भी इसका इस्तेमाल होता है। काला तिल शनि ग्रह से संबंधित है। इसका दान करने से शनि से मिलने वाले कष्टों से मुक्ति मिलती है और जीवन में स्थिरता आती है।
4. गाय को चारा
हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। जो व्यक्ति गाय को हरा चारा या भोजन खिलाता है, उसके पितरों को शांति मिलती है। ऐसा करने से ग्रह संतुलित रहते हैं और शुभ परिणाम मिलते हैं।
5. काले कपड़े और जूते
काले कपड़े और जूते का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। जीवन में शांति, स्थिरता और सुरक्षा पाने के लिए इनका दान करना चाहिए। इससे शनि ग्रह शांत होता है और जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं।










