PM Kisan 24th Installment: अबतक नहीं मिले क्या 24वीं किस्त के पैसे? जानिए कहां हुई गलती और क्या है समाधान

पीएम नरेन्द्र मोदी ने 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त की राशि जारी कर दी है। इसके तहत 9.34 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपए भेजे गए हैं।  अगर आपके खाते में अबतक पैसे नहीं पहुंचे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

किस्त अटकने के कई कारण हो सकते हैं, इनमें ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और मोबाइल नंबर का आधार से लिंक ना होना शामिल है। इसके अलावा आवेदन फॉर्म में कोई गलती जैसे, नाम , पता, मोबाईल नंबर, बैंक खाते में डीबीटी ऑप्शन ऑफ होना और आधार संख्या का गलत होने के चलते भी किस्त अटक सकती है।

आपका बैंक खाता आधार से जुड़ा (NPCI Mapping) होना भी अनिवार्य है क्योंकि सरकार अब डीबीटी (DBT) के माध्यम से पैसे भेजती है। इसके लिए पीएम किसान पोर्टल पर ‘Know Your Status’ विकल्प पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। यहां आपको साफ दिख जाएगा कि आपकी कौन सी प्रक्रिया अधूरी है।

हेल्पलाइन नंबर की ले सकते हैं मदद

अगर सारे दस्तावेज अपडेट और सहीं हैं और इसके बाद भी किस्त के पैसे नहीं आए तो आप पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है। यह हेल्पलाइन सभी कार्य दिवसों पर सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध है। इसके अलावा किसानों के लिए एक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in भी है।

पीएम किसान योजना में मिलते हैं सालाना 6000 रुपए

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण और बड़ी योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपए की 3 समान किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) भेजी जाती है। इससे किसानों को बीज, उर्वरक, उपकरण एवं अन्य कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलती है। यह योजना प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से पात्र किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिससे उन्हें कृषि और घरेलू खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है तथा उनकी आजीविका सुरक्षा को संबल मिलता है।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  •  यहां farmer corner पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।

 

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close