PM Modi Appeal – इन इन मुख्यमंत्रियों ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का लिया फैसला
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण राष्ट्रहित से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दायित्व है और दिल्ली सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने दिल्लीवासियों से भी अपील की कि वे प्रधानमंत्री के इस आह्वान का पालन करें और ऊर्जा संरक्षण के राष्ट्रीय प्रयास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

PM Modi Appeal/दिल्ली।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर आगामी आदेश तक अपने कारकेड में वाहनों की संख्या कम कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को राज्य मंत्री परिषद की बैठक में मंत्री परिषद के सदस्यों से वर्तमान वैश्विक संकट को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने सहित राष्ट्र हित में सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित करने की अपील की थी।
मध्यप्रदेश गंभीरता से इस पर अमल करेगा। इस तारतम्य में राज्य सरकार ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री के कारकेड में 13 वाहनों के स्थान पर 8 वाहन ही चलेंगे। उनके भ्रमण के समय वाहन रैली आयोजित नहीं की जाएगी। सभी मंत्रीगण यात्रा में न्यूनतम वाहनों का प्रयोग करेंगे। यह भी निर्देश जारी किए गए हैं कि नव नियुक्त निगम-मंडल के पदाधिकारी सादगी से कार्यभार ग्रहण करें और वाहन रैली आयेाजित न करें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के आहवान और दिए गए सुझावों के अनुरूप मध्यप्रदेश में शासकीय कार्यों में मितव्ययता के उपायों पर अमल करने को कहा है। मंत्रीगण सहित निगम-मंडल के पदाधिकारियों और आम नागरिकों से वाहनों के कम से कम प्रयोग करने, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने और अनावश्यक रूप से वाहनों का उपयोग न किए जाने को कहा गया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण संबंधी आह्वान का समर्थन करते हुए विभागीय कार्यों में वाहनों के उपयोग को सीमित करने का निर्णय लिया है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर मध्यप्रदेश राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए संकल्पित है।
आगामी आदेश तक मेरे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन होंगे और भ्रमण के दौरान कोई वाहन रैली नहीं होगी। सभी मंत्रीगण भी यात्रा के समय न्यूनतम…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 12, 2026
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत और ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि इस अपील को आत्मसात करते हुए दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि सरकारी कामकाज के लिए वाहनों की संख्या कम की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि वह स्वयं, उनके सभी कैबिनेट सहयोगी, भाजपा विधायक, जनप्रतिनिधि और दिल्ली सरकार के अधिकारी अब आवश्यकता के अनुसार न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे।
इसके साथ ही कारपूल और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने की बात भी कही गई है।PM Modi Appeal
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण राष्ट्रहित से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दायित्व है और दिल्ली सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने दिल्लीवासियों से भी अपील की कि वे प्रधानमंत्री के इस आह्वान का पालन करें और ऊर्जा संरक्षण के राष्ट्रीय प्रयास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि हम दिल्लीवासियों से अपील करते हैं कि वे जहां भी संभव हो, मेट्रो, बसों और सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें, कारपूलिंग को अपनाएं और निजी वाहनों पर अनावश्यक निर्भरता कम करें। राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से प्रेरित होकर, आइए हम ईंधन बचाएं, जिम्मेदारी से काम लें और वैश्विक ऊर्जा अनिश्चितता और संघर्ष के इस दौर में राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह करें।PM Modi Appeal
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईंधन बचाने, निजी वाहनों के अधिक इस्तेमाल से बचने, और सोना खरीदने से बचने की सलाह दी थी। पीएम मोदी की इस सलाह को ध्यान में रखते हुए तमाम राज्य इसको लेकर फैसले ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान से जुड़ने की अपील की. सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से कहा कि ईंधन की खपत कम करें और अनावश्यक सोने की खरीद न करें. उन्होंने पीएम मोदी के आह्वान को प्रदेश में व्यावहारिक रूप से अपनाए जाने की अपील की. सीएम ने मुख्य सचिव, डीजीपी, सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव की बैठक में निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों आदि की फ्लीट में तत्काल 50 प्रतिशत की कमी की जाए. काफिले से अनावश्यक वाहनों को हटाया जाए.
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वर्क फ्रॉम होम की संस्कृति को भी प्राथमिकता देने की अपील की. उन्होंने पीएनजी, मेट्रो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों आदि के उपयोग पर विशेष बल दिया. साथ ही मुख्यमंत्री का सरकारी बैठकों, सेमिनारों, कॉन्फ्रेंस, वर्कशॉप आदि के वर्चुअली आयोजन पर भी जोर रहा.
प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से ईंधन की खपत कम करने की अपील के बाद अब राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बड़ा फैसला लिया है। राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा ने काफिले में वाहनों की संख्या सीमित करने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने काफिले में वाहनों की संख्या न्यूनतम रखने का निर्देश दिया है। साथ ही सीएम ने सुरक्षा के नाम पर अनावश्यक वाहनों का उपयोग न करने को कहा है।
उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य के समस्त अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी अपने वाहनों में मितव्ययता बरतें। काफिले में कम से कम वाहनों का इस्तेमाल करें।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ईंधन बचत पर जोर देते हुए पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए अनावश्यक वाहन प्रयोग न करने की अपील की। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मुख्य सचिव सहित सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए यह निर्देश जारी किया है।










