ईस्टर पर पीएम मोदी का संदेश, यीशु मसीह की शिक्षाओं से दया और सामाजिक एकता मजबूत करने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईस्टर के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस दिन को आशा और नवजीवन का उत्सव बताते हुए शांति, आनंद और एकता की कामना की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईसा मसीह की शिक्षाएं लोगों को दया और करुणा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने की अपील की।

इसी दौरान सेंट पीटर बेसिलिका में आयोजित ईस्टर विजिल मास में पोप लियो XIV ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भय, अविश्वास, स्वार्थ और मनमुटाव जैसे भाव इंसान के दिल पर भारी पड़ते हैं और ये समाज व देशों को विभाजित कर सकते हैं।

पोप ने लोगों से इन नकारात्मक भावनाओं पर काबू पाने की अपील की और कहा कि मानवता को युद्ध, अन्याय और विभाजन से ऊपर उठकर शांति और एकता की ओर बढ़ना चाहिए।

ईस्टर, ईसाई धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है, जिसे दुनिया भर में यीशु मसीह के पुनरुत्थान की स्मृति में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com