पुलिसवाले का बेटा, जो फुटबॉल खेलकर बना करोड़पति, अब क्रिकेट में लगाया पैसा, इस टीम में खरीदी हिस्सेदारी

पुलिसवाले का बेटा, जो फुटबॉल खेलकर बना करोड़पति, अब क्रिकेट में लगाया पैसा, इस टीम में खरीदी हिस्सेदारी

Jude Bellingham, Birmingham Phoenix: दुनिया के सबसे तेज-तर्रार खेल में से एक फुटबॉल के एक सुपरस्टार ने क्रिकेट में पैसा लगाया है. हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड की टीम और स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड के स्टार मिलफील्डर जूड बेलिंघम की, जिन्हें लेकर खबर है कि उन्होंने अपने देश में ही खेली जाने वाली क्रिकेट लीग The Hunded की टीम बर्मिंघम फीनिक्स में हिस्सेदारी खरीदी है. जूड बेलिंघम का क्रिकेट से जुड़ाव अचानक ही नहीं है. बल्कि इसमें उनके इस खेल से जुड़े इतिहास का भी बड़ा महत्व है.

जूड बेलिंघम ने कितनी हिस्सेदारी खरीदी?

सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि जूड बेलिंघम ने The Hundred की टीम बर्मिंघम फीनिक्स में कितनी हिस्सेदारी खरीदी है. ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, बर्मिंघम फीनिक्स में बेलिंघम की हिस्सेदारी 1.2 प्रतिशत होगी, जिसे उन्होंने 10 लाख पाउंड यानी करीब 12 करोड़ रुपये खर्च कर खरीदा है. बर्मिंघम फीनिक्स में पहले से ही अमेरिकी निवेश फर्म नाइटहेड कैपिटल की 49% हिस्सेदारी है, जबकि वारविकशायर के पास अब 50.4% हिस्सेदारी हो गई है.

क्रिकेट से रहा है जुड़ाव

जूड बेलिंघम ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उन्हें दूसरे खेल के खिलाड़ी के साथ एक दिन के लिए अपना रोल बदलने का मौका मिले, तो वो बेन स्टोक्स को चुनेंगे. जूड बेलिंघम के इस बयान से उनके क्रिकेट के प्रति लगाव का अंदाजा लगाया जा सकता है. बेलिंघम ने जूनियर लेवल पर बर्मिंघम स्थित हैगली क्रिकेट क्लब की ओर से काफी क्रिकेट भी खेला है.

2023 से रियाल मैड्रिड के साथ इंग्लैंड का ये मिलफील्डर

बर्मिंघम सिटी एकेडमी की तरफ से अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत करने वाले जूड बेलिंघम ने सिर्फ 16 साल की उम्र में इंग्लैंड की सीनियर टीम में डेब्यू करते हुए इतिहास रचा था. वो 2023 से रियाल मैड्रिड से जुड़े हैं. उससे पहले वो बोरुसिया डॉर्टमुंड का हिस्सा थे.

पिता पुलिसवाले, नेटवर्थ इतने करोड़

फुटबॉल की दुनिया के बड़े सितारे के तौर पर उभरे जूड बेलिंघम की मौजूदा नेटवर्थ करीब 470 करोड़ रुपये है. इसमें ज्यादातर कमाई उनकी फुटबॉल से हुई है. जूड बेलिंघम एक पुलिसवाले के बेटे हैं. उनके पिता इंग्लैंड की पुलिस में सर्जेंन्ट रहे हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com